सीतामढ़ी :- जिला प्रशासन, शिवहर की तत्परता से बाल विवाह होने से रोकी गयी
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- 15 अप्रैल 025 की रात्रि 11 बजे कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के सदस्य द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को सूचित किया गया की देकुली धाम में एक बाल विवाह कराया जाना है। जिसमें लड़की का आधार कार्ड किसी दूसरी लड़की का दिया गया है, जिसमें वो बालिग है।
सूचना प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी, शिवहर अविनाश कुणाल द्वारा देकुली धाम के सचिव को सूचित कर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पिपराही थानाध्यक्ष को भी वहां पुलिस भेजने का निर्देश दिया गया। पिपराही थानाध्यक्ष द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए वहां गस्ती वाहन भेजी गई, इसी बीच पुष्टि हो गई थी कि दोनों लड़का एवं लड़की नाबालिग हैं। साथ में देकुली धाम ट्रस्ट द्वारा कोई रशीद नहीं काटा गया है। थाना द्वारा मंदिर प्रबंधन के सहयोग से विवाह की तैयारी रुकवा दिया गया।
सभी को थाना लाया गया जहां कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन एवं बिहार ग्राम परिषद के सदस्यों द्वारा दोनों नाबालिक लड़के एवं लकड़ी की काउंसलिंग की गई एवं बाल विवाह ना करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही लड़का लड़की के परिजनों से पीआर बॉन्ड भरवाया गया। जांचोपरांत लड़की की उम्र 15 वर्ष (मोतिहारी जिला) एवं लड़का का उम्र 16 वर्ष (तरियानी) पाया गया।
जिला प्रशासन, शिवहर बाल विवाह के विरुद्ध सदैव खड़ा है एवं भविष्य में भी ऐसी कारवाई के लिए दृढ़ संकल्पित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0