सीतामढ़ी :- बारिश के कारण गर्मी से राहत तो मिली पर किसानों के चहरे से छीनी मुस्कान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(शिवहर) :- असमय आंधी पानी से शिवहर में तबाही, यहां कच्चे मकान मालिकों के साथ गेहूं के फसल को भरी नुकसान से गुजरना पर रहा है। असम और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण जिले में नमी युक्त हवाएं चल रही है। इस कारण मौसम बदला और झमाझम बारिश प्रारंभ हो गयी। शिवहर जिले में बुधवार और गुरुवार की सुबह मौसम की बेरुखी से किसानों के सामने नयी मुसीबत आ गयी है।
बारिश से गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में जहां एक तरफ किसान गेहूं काटने में लगे हुए थे तो कहीं गेहूं की थ्रेसिंग कर रहे थे तो कही बिगहा गेंहू खेत मे ही लगे हैं । अचानक मौसम ने करवट बदला और आंधी और झमाझम बारिश की शुरुआत हो गयी। बारिश देख किसान झटपट अपने फसलों को तिरपाल से ढक कर फसल बचाते दिखे। खेतों में तैयार गेहूं के अलावा खलिहान पर ही गेहूं की बोझा और कटे गेंहू खेत मे बारिश के पानी में बर्बाद हो गया। दो दिनो से बारिश से फसल को काफी नुकसान हुयी है। इस बार किसानों की नजर गेहूं की फसल पर टिकी थी। वह भी मौसम की भेंट चढ़ता दिख रहा है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी।
तेज हवा के संग मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। गेहूं व मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ है। वर्षा के संग बर्फ गिरने व हवा के कारण खेतों में लगा गेहूं व मक्का फसल के धराशाही होने से किसानों को भारी क्षति हुई है। कुछ जगहों पर फूस का घर व पेड़ ध्वस्त हो गया है। वर्षा से तापमान में गिरावट आयी है व गर्मी से राहत मिली है।बताते चलें कि गेहूं के फसल की क्रॉप कटिंग के जरिए फसल आकलन को लेकर गत दिनो डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के द्वारा किये गए थे।
वही विभिन्न प्रखण्ड के विभिन्न पंचायत के किसान एवं जनप्रतिनधियो ने कहा के गेंहू की फसल को भारी नुकसान के साथ कई इलाकों में कच्चे मकान भी गिरने की सूचना से आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गया है। विभिन्न सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। कई गांव में बिजली कई घण्टो से गुल तो डुमरी फीडर के उदयी छपरा गांव वार्ड 13 में बिजली का ट्रांसफार्मर उड़ने की सूचना मिल रही है। बरहाल बारिश ने गर्मी से राहत दी पर किसानों के चेहरे से मुस्कान छीनली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0