सीतामढ़ी :-- भदियन में आकर्षण का केंद्र बना 101 फिट ऊंचा मजबूरी झंडा, चार दिवसीय महावीरी झंडोत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय

Apr 16, 2025 - 17:53
 0  4
सीतामढ़ी :-- भदियन में आकर्षण का केंद्र बना 101 फिट ऊंचा मजबूरी झंडा, चार दिवसीय महावीरी झंडोत्सव को लेकर माहौल भक्तिमय

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(नानपुर) :- प्रखंड क्षेत्र के भदियन महारानी स्थान दुर्गा मंदिर परिसर में चार दिवसीय महावीरी झंडा मेला प्रारंभ की गई है। चार अश्व से सजा 101 फीट ऊंचा महावीरी झंडा इस मिलेबका आकर्षण का केंद्र बन है। महावीरी झंडा को बड़े ही सुन्दर व आकर्षक ढंग से सजाया गया है।‌ रथ पर भगवान श्रीकृष्ण सारथी के रूप में अश्व को चलाते हुए दिख रहे हैं, तो अर्जुन को गांडीव हाथ में लिए हुए दिखाया गया है।‌ महावीरी झंडा को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

 101 फीट ऊंचा महावीरी झंडा श्रद्धालुओं के बी आकर्षण का केंद्र बन रहा है। चार अश्व वाला रथ पर भगवान श्रीकृष्ण व अर्जुन विराजमान हैं तो गुंबद पर भगवान भोलेनाथ व हनुमान जी विराजमान हैं। जिससे महारानी स्थान दुर्गा मंदिर परिसर का नजारा सुंदर व मनमोहन हो गया है। इस मेले में तरहबतर्ष की खिलाड़ी अपना अपना करतब दिखा रहे हैं। जबकि आयोजन स्थल पर मेला लगा हुआ है। लोगों के मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस, नाव झूला, ड्रेगन झूला सहित अन्य झूले व मीना बाजार लगवाया गया है।‌ वहीं मेले में तरह तरह के मीठाई की दूकान सजा है। महावीरी झंडा को देखने के लिए आस परोस के लोग पहुंच दर्शन पूजन कर परिक्रमा कर बजरंग बली का जयकारा लगा रहे हैं। महावीरी झंडा देखने के लिए भदियन,भलोहिया, जगदीशपुर, रामनगर, जानीपुर,कोईली,बेला,बिरार, माधोपुर, रूदौली,पुपरी , सीतामढ़ी व नेपाल सहित अन्य जगहों के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इससे पहले सुबह में भारी संख्या में लोगों ने महावीरी झंडा को खरा कराया। जिसमें भारी संख्या में महिला, बूढ़े,जवान सहित युवा वर्ग के भक्त शामिल हुए। महावीरी झंडा को गांव के संजय कुमार पटेल द्वारा बनवाया गया है। जो काफी लोकप्रिय हो रहा है। पहले दिन पूर्व मंत्री डॉ रंजू गीता पहुंच दर्शन पूजन किया। उन्होंने कहा कि यहां काफी सुंदर वातावरण में महावीरी झंडा का निर्माण कराया गया है जो काफी सुंदर व आकर्षक है। इसके लिए इन्होंने आयोजन समिति को धन्यवाद दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0