सीतामढ़ी :- सड़क पुल के अभाव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नदी में गिरा, मां सहित दो मासूम की है जन,

Apr 19, 2025 - 21:33
 0  0
सीतामढ़ी :- सड़क पुल के अभाव में बाइक सवार अनियंत्रित होकर नदी में गिरा, मां सहित दो मासूम की है जन,

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- बागमती नदी में डूबकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत होने की सूचना पूरा प्रखंड क्षेत्र में ग़म की माहौल पसरा हुआ है। इस दौरान पिड़ित परिवार को सांत्वना देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। मौके पर बैरगनिया के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ प्रदीप कुमार जायसवाल ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अख्ता घाट पर आजादी के बाद अब तक सड़क पुल नहीं बन सका, जिसका यह परिणाम मिल रहा है। इस सड़क पुल का निर्माण नहीं होने से इस तरह की घटना न जाने कितनी बार हो चुकी है। बावजूद 78 वर्षों में किसी जनप्रतिनिधि ने यह सड़क पुल बनवाने का प्रयास नहीं किया है। उन्होंने कहा कि इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय शाहिद अली खान जो बिहार सरकार में मंत्री पद पर भी रहे, बावजूद सड़क पुल निर्माण कराने का प्रयास नहीं किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद करने के बाद और भी हर संभव मदद करने की बात कहीं है। उन्होंने सरकार एवं जिलाधिकारी से मांग किया है कि इस घाट पर सड़क पुल का निर्माण कराया जाए तथा एसडीआरएफ टीम की तैनाती की जाये। उन्होंने कहा कि अगर रीगा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया तो इस बार वे विधायक बनकर रीगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पहला काम बागमती नदी के अख्ता घाट पर सड़क पुल निर्माण कराएंगे। बता दे कि शुक्रवार की अहले सुबह चकवा से मजार देखकर लौट रहे अख्ता पूर्वी गांव निवासी बाइक सवार मो तौफीक उर्फ लाल बाबू दर्जी जो अपनी बीवी बच्चों के साथ अनियंत्रित होकर बागमती नदी के गहरे पानी में चले गए। जिस कारण बाइक सवार मो तौफीक तो किसी तरह बच गए, परंतु उनकी 24 वर्षीया पत्नी नाजनी खातून, पांच वर्षीया पुत्री नरगिस खातून एवं दो वर्षीया छोटी पुत्री नायरा परवीन गहरे पानी में चले जाने के कारण नहीं बच सकी और डूबने से तीनों की मौत हो गई। पिड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए कई सामाजिक व राजनीतिक लोग पिड़ित परिवार के घर पहुंच रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0