सीतामढ़ी :- ग्राम कचहरी में आपसी समझौता के तहत मामलों का हुआ निष्पादन
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी(बोखड़ा) :- प्रखंड क्षेत्र के सिंघाचौरी पंचायत अंतर्गत पतनुका ग्राम मे पूर्व सरपंच वीणा यादव के अवासीय परिसर मे ग्राम कचहरी मे कई दर्ज वादो की सुनवाई हेतु । सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव के अध्यक्षता मे ग्राम कचहरी का आयोजन किया गया था। जिसमें पंच किशोरी राम, उमेश ठाकुर, नगीना देवी,आसमा खातून, एतवरिया देवी, विजय प्रसाद के सहयोग से उखरा पतनुका एव सिंघाचौरी ग्राम के गाली गलौज, मारपीट, लेन देन,परिवारिक एव भूमि बिबाद से संबंधित कुल 05 मामलों मे दोनो पछों को समझा बुझाकर गले से गले मिलाकर आपसी समझौता के तहत निष्पादित किया गया। मौके पर उप सरपंच राम रतन तिवारी, उप मुखिया बिनोद राय, सचिव राजाराम पंडित, अनिल तिवारी, मो0 शहजादे, सुरेश प्रसाद, राम नाथ ठाकुर, प्रमोद साह, धर्मेंद्र चौधरी, मो0 बिलाल,सहदेव राय,गुलेश राम,हुलास राम,अमीरुल नदाफ, राम बिनय सहनी,हुलाश सहनी,मो0 सहजादे सहित दर्जनों वादी,प्रतिवादी,पंच मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0