सीतामढ़ी :- विष्णु महायज्ञ के बाद साधु संतों की विदाई समारोह
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूर सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी दक्षिणी श्री दुर्गा मंदिर में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ मंगलवार को सफल समापन के बाद साधु संतों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ में पहुंचे 125 साधु संतों को भोज- भंडारा कर सम्मानित करते हुए प्रभु चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी सीता देवी ने सभी पुरुष साधु संतों को अंगवस्त्र गमछा एवं महिला साधुओं को साड़ी तथा सभी को 101 रुपए नग.....
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूर सीतामढ़ी(बैरगनिया) :- नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी दक्षिणी श्री दुर्गा मंदिर में 11 दिवसीय विष्णु महायज्ञ मंगलवार को सफल समापन के बाद साधु संतों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यज्ञ में पहुंचे 125 साधु संतों को भोज- भंडारा कर सम्मानित करते हुए प्रभु चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी सीता देवी ने सभी पुरुष साधु संतों को अंगवस्त्र गमछा एवं महिला साधुओं को साड़ी तथा सभी को 101 रुपए नगद देकर विदाई किया। तथा इन लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने साधु संतों को संबोधित करते हुए कहा कि "आपकी पवित्र उपस्थिति और आशीर्वाद से हमारा महायज्ञ सफल हुआ है। हम आपके प्रति आभारी हैं और आपकी सेवाओं को कभी नहीं भूलेंगे।" इसके बाद साधु संतों ने भी अपने आशीर्वाद और संदेश दिए, जिसमें उन्होंने लोगों को प्रेम, करुणा और एकता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।कार्यक्रम के आयोजन सहयोग करने वालों में रमेश चौधरी, प्रभु चौधरी, गौरी शंकर चौधरी, महेश चौधरी, संजय अकेला, रुपम सहनी, विश्वनाथ महतो, हरिभजन साह सहित कई लोग शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0