सीतामढ़ी :- प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे सीतामढ़ी जिलाधिकारी, लोगो से हुए रूबरू, सुनी लोगो की समस्या, निदान की शतप्रतिशत दिया भरोसा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- जिलाधिकारी रिची पांडेय चोरौत प्रखंड के यदुपट्टी पंचायत में आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे एवं कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित आम - आवाम से संवाद स्थापित किया। लोगों से उन्होंने फीडबैक भी ली तथा उनकी.....

Apr 10, 2025 - 08:19
Apr 10, 2025 - 12:39
 0  4
सीतामढ़ी :- प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे सीतामढ़ी जिलाधिकारी, लोगो से हुए रूबरू, सुनी लोगो की समस्या, निदान की शतप्रतिशत दिया भरोसा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- जिलाधिकारी रिची पांडेय चोरौत प्रखंड के यदुपट्टी पंचायत में आयोजित प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचे एवं कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित आम - आवाम से संवाद स्थापित किया। लोगों से उन्होंने फीडबैक भी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं के निराकरण के निमित उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे। 

उक्त मौके पर जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सुनना एवं उनका निराकरण करने का है। साथ ही इससे अवगत होना कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं जो पंचायत स्तर पर संचालित की जा रही है, उनका क्रियान्वयन सही तरीके से हो रहा है या नहीं और उसके जो लाभार्थी है उनको किसी योजना का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है या नहीं या किसी प्रकार की उनकी शिकायत या परिवाद है तो उनको सुनना तथा उसके निराकरण के निमित अग्रेतर कार्रवाई करना है। स्थानीय मुखिया द्वारा पंचायत से संबंधित विभिन्न समस्याओं को निराकरण को लेकर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया।

राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में शिथिलता बरतने संबंधी आरोप के निमित्त अंचल अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई गई। डीसीएलआर,सीओ, एवं राजस्व कर्मचारी को निर्देशित किया गया कि कैंप लगाकर समस्याओं के समाधान के दिशा में गंभीर प्रयास करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आज के कैंप में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एक माह के अंदर करते हुए उससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। निर्देश दिया गया कि अनुमंडल,प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कर्मी सजग रहेंगे तभी सभी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभार्थी को मिल सके इस दिशा में गंभीरता से कार्य करेंगे। पंचायत स्तर पर महत्वपूर्ण योजनाएं, हर घर नल का जल, स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं ,दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सको की ड्यूटी, विद्यालय का संचालन एवं मध्यान भोजन बन रहा है या नहीं,बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आईसीडीएस द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन गर्भवती महिलाओं को योजनाओं का लाभ, कृषि, श्रम, उद्योग विभाग आदि की योजनाओं का पंचायत सरकार भवन में प्रचार प्रसार हो। उपरोक्त सभी योजनाओं का लाभ लाभुकों को मिल सके इस बाबत संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है। निर्देश दिया गया कि लगातार फील्ड विजिट करें।केंद्रों पर सेविका सहायिका की उपस्थिति सुनिश्चित करें।

मौके पर एस डी एम पुपरी, एसडीपीओ पुपरी, संबंधित बीडीओ ,सीओ, अन्य प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0