सीतामढ़ी :- निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नहीं पाये गये छात्र -छात्रा, शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेशा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, सीतामढ़ी ब्यूरो
सीतामढ़ी(चोरौत) :- प्रखंड क्षेत्र के चोरौत उतरी पंचायत के मोसिढ़ा गांव स्थित मध्य विद्यालय हिंदी और उर्दू दोनों विद्यालयों में बीडीओ सह प्रभारी बीईओ अमित कुमार अमन, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार राउत ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
ये लोग मध्य विद्यालय हिंदी में 11:12 मिनट पर पहुंचे तो मध्य विद्यालय उर्दू में 11:30 पर पहुंचे। दोनों विद्यालय कुछ ही दूरी के अंतर पर है। निरीक्षण के दौरान दोनों विद्यालयों में एक भी बच्चे नहीं पाए गए। ऐसी व्यवस्था पर पदाधिकारी भरक गए और उपस्थित कुछ शिक्षकों से फटकार लगाए। शिक्षकों से कहा कि जब आप लोग ही शिक्षक धर्म का पालन नहीं करेंगे तो बच्चों के भविष्य को कौन संवारेगा। सरकार के नियमों के अनुसार विद्यालय को चलाने का निर्देश देते हुए व्याप्त कुव्यवस्थाओं के संदर्भ में जिला के वरिए अधिकारी को लिखित शिकायत बीडीओ ने की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0