सुगौली: आगामी 4 अक्टूबर को होनेवाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के सरयु नायक इंटर कॉलेज के प्रागण में आगामी 4 अक्टूबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। 20.......

Oct 2, 2025 - 09:58
Oct 2, 2025 - 12:28
 0  32
सुगौली: आगामी 4 अक्टूबर को होनेवाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर
सुगौली: आगामी 4 अक्टूबर को होनेवाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी जोरों पर

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के सरयु नायक इंटर कॉलेज के प्रागण में आगामी 4 अक्टूबर को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में एनडीए के कई दिग्गज नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसे लेकर पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं से लेकर शीर्ष नेताओं तक सभी इस आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

 2025 से 30 फिर से नीतीश। 2025 के विधानसभा चुनाव में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बैठाने के लिए सभी एनडीए के कार्यकर्ता संकल्पित है। सम्मेलन स्थल पर पंडाल,मंच,बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को एनडीए नेताओं की टीम ने परिसर का दौरा कर कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सम्मेलन के दिन किसी प्रकार की कमी न रह सके।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पांडे, पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी, जदयू नेता व सुगौली विधानसभा के सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह कुशवाहा, जिला बीस सूत्री सदस्य सुनील भूषण ठाकुर, गोविंद सिंह, विकास शर्मा, भाजपा नेता हरि मोहन भगत, अमर किशोर पटेल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। सुगौली विधानसभा सम्भावित प्रत्याशी सुनील सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने का काम करेगा।

 उन्होंने विश्वास जताया कि इस आयोजन से एनडीए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और यह सुगौली सहित पूरे जिले की राजनीति को नई दिशा देगा। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है। बताया गया कि सम्मेलन में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता की उपस्थिति होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0