चंपारण के लाल ने किया कमाल : चंदन जायसवाल बने India News बिहार/झारखंड के Head Of Department

मोतिहारी : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक धरती चंपारण ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देश का सिर ऊंचा कर दिया है। इस बार चमक बिखेरी है चंदन ......

Oct 12, 2025 - 19:09
Oct 12, 2025 - 19:33
 0  72
चंपारण के लाल ने किया कमाल : चंदन जायसवाल बने India News बिहार/झारखंड के Head Of Department

मोतिहारी : महात्मा गांधी की ऐतिहासिक धरती चंपारण ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से देश का सिर ऊंचा कर दिया है। इस बार चमक बिखेरी है चंदन जायसवाल ने, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित मीडिया हाउस India News (ITV Network) में Head Of Department (H.O.D) के पद पर चयनित किया गया है। यह उपलब्धि सिर्फ चंदन जायसवाल की नहीं, बल्कि पूरे चंपारण और बिहार के लिए गौरव की बात है।

गाँव से दिल्ली तक की प्रेरक यात्रा :
चंदन जायसवाल का सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा चंपारण में ही हुई। बचपन से ही उनमें कुछ अलग करने का जुनून था। वर्ष 2009 में उन्होंने अपने सपनों को परवाज़ देने के लिए कोलकाता का रुख किया, जहाँ उन्होंने प्रतिष्ठित Jadavpur University से मीडिया की पढ़ाई पूरी की। मीडिया की डिग्री हासिल करने के बाद वर्ष 2012 में उन्होंने बंगाल के एक टेलीविज़न चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। पत्रकारिता के क्षेत्र में वे तेजी से अपनी पहचान बना रहे थे, लेकिन वर्ष 2015 में पिता के निधन के बाद उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने के लिए चंपारण लौटने का निर्णय लिया।

संघर्षों के बीच नई राह :
घर लौटने के बाद उन्होंने ढाका शहर में फ्लेक्स प्रिंटिंग प्रेस का कारोबार शुरू किया। हालांकि कारोबार चल निकला, लेकिन चंदन जायसवाल का मन वहां नहीं रमा। मीडिया उनके खून में था — वही जुनून, वही लगन, वही पहचान।
इसलिए वर्ष 2018 में उन्होंने अपना कारोबार अपने छोटे भाई को सौंप दिया और फिर से अपने असली पैशन — डिजिटल मीडिया — की ओर लौट आए।

"Real News" से पहचान, फिर राजधानी की उड़ान :
चंदन जायसवाल ने "Real News बिहार/झारखंड" नाम से अपना डिजिटल चैनल शुरू किया, जिसने क्षेत्र में खूब लोकप्रियता हासिल की। उनकी रिपोर्टिंग और प्रोडक्शन की समझ ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। लेकिन सफलता के इस दौर में भी परिस्थितियों ने उन्हें कुछ समय के लिए पीछे हटने पर मजबूर किया। फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। एक दिन अचानक उन्होंने तय किया — अब रुकना नहीं है! और वे निकल पड़े देश की राजधानी दिल्ली, जहां उनके हुनर का इंतजार था।

ITV Network से बुलावा और नई शुरुआत :
दिल्ली पहुंचते ही किस्मत ने दरवाज़ा खोला। प्रतिष्ठित मीडिया समूह ITV Network (India News) ने उनके अनुभव और समर्पण को पहचानते हुए उन्हें India News बिहार/झारखंड चैनल का Head Of Department (H.O.D) नियुक्त किया।
यह पद सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक सम्मान है — उस युवक के लिए जिसने गाँव से निकलकर अपने संघर्षों को सीढ़ी बनाकर सफलता का ताज पहन लिया।



चंदन जायसवाल कहते हैं :
“मैंने कभी नहीं सोचा था कि दिल्ली के इस बड़े नेटवर्क में मुझे इतना सम्मान मिलेगा। बस एक सपना था कि अपने जिले, अपने चंपारण का नाम देश भर में रोशन करूं — और आज वह सपना सच हो गया।” 

चंपारण की मिट्टी से उठी प्रेरणा :
चंपारण हमेशा से क्रांति और कर्म की भूमि रही है। गांधीजी ने यहाँ से सत्याग्रह की शुरुआत की थी, और आज चंदन जायसवाल ने उसी धरती से मीडिया जगत में सत्य और संघर्ष की एक नई कहानी लिख दी है। 


चंपारण के युवाओं के लिए प्रेरणा :
चंदन जायसवाल की यह कहानी उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं। उनका सफर बताता है कि अगर लगन और ईमानदारी हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। 

(R Kumar)

What's Your Reaction?

Like Like 3
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0