सुगौली: पुलिस का विशेष छापामारी अभियान: हत्याकांड के दो आरोपी समेत आठ गिरफ्तार
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या कांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलवतियां पोखरिया टोला निवासी मोहन सहनी का पुत्र देवांनंद सहनी तथा नयका टोला मधुमलती निवासी लाल सहनी का पुत्र गोविंदा सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: थाना की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हत्या कांड का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर हत्या के मामले में दो मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेलवतियां पोखरिया टोला निवासी मोहन सहनी का पुत्र देवांनंद सहनी तथा नयका टोला मधुमलती निवासी लाल सहनी का पुत्र गोविंदा सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि हत्या कांड के इन दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी से मामले का राजफाश हो गया है। पुलिस ने लगातार गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर आरोपितों को धर दबोचने में सफलता पाई है। इसी क्रम में पुलिस ने शराब की तस्करी और सेवन के खिलाफ भी अभियान चलाया।
विशेष छापेमारी के दौरान 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने फुलवरिया निवासी संतोष महतो को सपेहरिया मुशहर टोली से एक को गिरफ्तार किया। इसके अलावा शराब सेवन के आरोप में पांच अन्य लोगों को विभिन्न इलाकों से गिरफ्तार किया गया। इनमें छेगराहा से राजन कुमार मिश्रा,जमला से पप्पू कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमला से अशोक कुमार,बड़ा बौधा से ध्रुप साह और हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धवई से पिंटू पटेल शामिल हैं।
सभी को विधि सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि अपराधियों और शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना तथा नशे के अवैध कारोबार को जड़ से समाप्त करना पुलिस की प्राथमिकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0