सुगौली: सुगौली विधानसभा से भावी प्रत्याशी सुनील सिंह की दावेदारी मजबूत होता जा रहा है
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता सुनील सिंह की दावेदारी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर यह आग्रह किया है कि आगामी चुनाव में 11 सुगौली विधानसभा सीट को एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में शामिल किया जाए। सुनील सिंहि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,मंत्री विजय चौधरी,मंत्री श्रवण कुमा.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू नेता सुनील सिंह की दावेदारी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर यह आग्रह किया है कि आगामी चुनाव में 11 सुगौली विधानसभा सीट को एनडीए गठबंधन में जदयू के खाते में शामिल किया जाए। सुनील सिंहि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा,मंत्री विजय चौधरी,मंत्री श्रवण कुमार सहित अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जदयू की सक्रियता और संगठनात्मक मजबूती का ब्योरा पेश किया। उन्होंने बताया कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने का आग्रह पत्र पार्टी नेतृत्व को सौंपा है। पंचायत प्रतिनिधियों का मानना है कि सुगौली की जनता जदयू के नेतृत्व और विकास की नीतियों के साथ खड़ी है तथा सुनील सिंह क्षेत्र के मजबूत उम्मीदवार साबित हो सकते हैं। पार्टी नेतृत्व से औपचारिक मुलाकात के दौरान सुनील सिंह ने सुगौली की जनता की आकांक्षाओं और विकास की जरूरतों को सामने रखते हुए कहा कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने और संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बुद्धिजीवी लोगों का कहना है कि पंचायत स्तर से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक मिल रहे समर्थन ने सुनील सिंह की दावेदारी को मजबूती प्रदान की है। ऐसे में सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जदयू की ओर से सुनील सिंह का नाम सबसे प्रमुख दावेदारों में शामिल माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0