सुगौली: दुर्गा पूजा को लेकर बेल निमंत्रण, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शारदीय नवरात्र के छठे दिन प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के आसन की स्थापना को लेकर बेल निमंत्रण व पूजा-अर्चना का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण जय मां दुर्गा व जय माता.....

Sep 28, 2025 - 17:28
Sep 28, 2025 - 18:53
 0  13
सुगौली: दुर्गा पूजा को लेकर बेल निमंत्रण, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: शारदीय नवरात्र के छठे दिन प्रखंड क्षेत्र में मां दुर्गा के आसन की स्थापना को लेकर बेल निमंत्रण व पूजा-अर्चना का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। विभिन्न पूजा समितियों द्वारा परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण जय मां दुर्गा व जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। प्रखंड के भटहां दुमदुमवा माई स्थान पर आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित वेलवा निमंत्रण शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्त विधिवत पूजन कर बेल का निमंत्रण लेकर मां दुर्गा का आवाहन करते दिखे। इस मौके पर महिलाओं, बच्चों और युवाओं में आस्था और श्रद्धा का खासा उत्साह झलका। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते हुए शामिल हुईं, वहीं युवा भक्ति धुनों पर झूमते-थिरकते नजर आए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास और आस्था का वातावरण रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि बेल निमंत्रण दुर्गा पूजा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जिसके माध्यम से मां दुर्गा को उनके आसन पर विराजमान करने की तैयारी होती है। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस मौके पर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। विभिन्न स्थानों पर निकली शोभायात्रा ने पूरे इलाके को भक्तिमय बना दिया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े और भक्ति गीतों के बीच पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंगा दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे हर साल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निभाया जाता है। वही दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच आयोजित बेल निमंत्रण कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0