सुगौली: भाकपा (माले) रेड फ्लैग ने 23 सीटों पर चुनावी बिगुल फूंका
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले मंगलवार को नंद हाई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय एक बैठक का० भाग्यनरायण चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: भाकपा (माले) रेड फ्लैग के बैनर तले मंगलवार को नंद हाई स्कूल परिसर में जिला स्तरीय एक बैठक का० भाग्यनरायण चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।बैठक में पार्टी नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक आंदोलन चलाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि आज आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार की प्राथमिकताओं में आम लोगों की समस्याएं नहीं हैं।
ऐसे में संगठन को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर लोगों की आवाज को बुलंद करना जरूरी है। राज्य सचिव रविन्द्र कुमार रवि ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी गंभीरता से रणनीति बना रही है। उन्होंने बताया कि कई जिलों में सीटों का मूल्यांकन किया गया है और प्राथमिक स्तर पर 23 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाकपा (माले) जनता के सवालों और संघर्षों को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी।
बैठक में मौजूद नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने इलाकों में जनसंपर्क अभियान को तेज करें और जनता की समस्याओं को पार्टी के आंदोलन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि भाकपा (माले) ही वह विकल्प है,जो गरीब,किसान,मजदूर और आम नागरिकों की लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आने वाले समय में जनता की लड़ाई को और धारदार बनाएगी तथा विधानसभा चुनाव में मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। बाद में 7 सदस्यीय जिला संयोजन कमिटी का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से साथी भाग्यनरायण चौधरी सचिव और भोला साह, अख्तर हुसैन,अजय झा,बिक्रम साह मो.शोहराब,मो.शमसुला मनोनीत किये गयें। उक्त जानकारी भोला साह ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0