सुगौली: गांधी जयंती पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का हुआ सम्मान
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः नगर के थाना चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है:- गांधी स्मारक सचिव श्रीकिशोर पांडे,द्वारिका नाथ मिश्र उर्फ उर्फ बंटी,हरेंद्र झा,राजकुमार सर्राफ,राम सखी .......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः नगर के थाना चौक स्थित गांधी स्मारक परिसर में गुरुवार को गांधी जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है:-
गांधी स्मारक सचिव श्रीकिशोर पांडे,द्वारिका नाथ मिश्र उर्फ उर्फ बंटी,हरेंद्र झा,राजकुमार सर्राफ,राम सखी देवी,रामचंद्र प्रसाद उर्फ गार्ड साहब,शैलेंद्र प्रसाद,दीनानाथ राम,लक्ष्मण प्रसाद,रामाज्ञा राम,कुंदन मिश्रा,अरविंद सिंह,योगेंद्र यादव,गोविंद कुमार सिंह,रामबाबू सिंह,सोनू कुमार पांडे,किशन सर्राफ, डॉ प्रताप कुमार नागा सहनी,लक्ष्मी सहनी,मनोज कुमार सर्राफ,श्रवण ठाकुर को सम्मानित कर उनकी विरासत और योगदान को याद किया गया। साथ ही पत्रकार बंधुओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीडीओ नूतन किरण,अंचलाधिकारी कुंदन कुमार और बीपीआरओ नाजीश परवीन मौजूद रही।
बीडीओ नूतन किरण ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में उनके पूर्वजों का योगदान अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर यह अवसर न केवल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करने का है, बल्कि उन गुमनाम वीरों को भी याद करने का दिन है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। अंचलाधिकारी कुंदन कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान देश की धरोहर है। आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और गांधी जी के सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
बीपीआरओ नाजीश परवीन ने भी अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित कर समाज को यह संदेश दिया जा रहा है कि उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्थानीय बुद्धिजीवी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। समारोह के दौरान देशभक्ति गीतों का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम और श्रद्धा की भावना व्याप्त हो गई। गांधी जयंती का यह आयोजन सुगौली के लिए ऐतिहासिक रहा, जहां स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मान देकर नई पीढ़ी को उनके योगदान से अवगत कराया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0