सुगौली: महावीर गंज बाजार मनोकामना माई दूर्गा पूजा समिति ने निकाली भव्य डोला यात्रा
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के महावीर गंज बाजार स्थित मनोकामना माई दूर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सोमवार को मां दूर्गा की डोला यात्रा बड़े हीं धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमे कन्याओं की कलश यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूजा समि......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: प्रखंड के उत्तरी सुगांव पंचायत के महावीर गंज बाजार स्थित मनोकामना माई दूर्गा पूजा समिति के द्वारा भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। सोमवार को मां दूर्गा की डोला यात्रा बड़े हीं धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिसमे कन्याओं की कलश यात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूजा समिति के अध्यक्ष सुगन यादव की अध्यक्षता में पूजा संपन्न कराया जा रहा है।
इस दौरान सचिव किशोरी सहनी,पूर्व मुखिया ललित नारायण सहनी,पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ ललन सहनी,यजमान रामेश्वर सहनी,पवन चौरसिया,राजन कुशवाहा,भुलन सहनी,वशिष्ठ सहनी,कोषाध्यक्ष समुंदर सहनी,उपाध्यक्ष मुकेश सहनी एवं बिरजू लाल सहनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक रामचंद्र सहनी को पूजा समिति के लोगों ने स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं श्री सहनी ने मां का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
पूजा को सफल बनाने में पंचायत के विभिन्न गांवों का सराहनीय योगदान मिल रहा है। भवानीपुर,बलुआ टोला,कैथवलिया,लमोनिया और गोड़ीगांवा सहित अन्य गांव के लोगों के सक्रिय सहयोग से पूजा कार्यक्रम को भव्य रूप मिला है। पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारों के बीच पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना दिया।
पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सामूहिक सहयोग और एकता से पूजा का आयोजन किया गया है। जो सामाजिक सद्भाव और धार्मिक आस्था का प्रतीक है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना था कि डोला यात्रा के आयोजन से पूरे इलाके में उत्सव जैसा वातावरण बन गया है और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सब इसमें शामिल होकर आनंदित हो रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0