सुगौली: सुगौली महोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवां रोड स्थित राजा साह राम ज्योति विवाह भवन में रविवार को सुगौली महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी,स्थानीय विधायक शशिभूषण सिंह, प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.हेना चंद्रा,जनसुराज युवा नेता विजय सहनी,संजीव सिंह,व्यवसा......

Sep 28, 2025 - 17:24
Sep 28, 2025 - 18:51
 0  36
सुगौली: सुगौली महोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नगर के विशुनपुरवां रोड स्थित राजा साह राम ज्योति विवाह भवन में रविवार को सुगौली महोत्सव के दूसरे दिन प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी,स्थानीय विधायक शशिभूषण सिंह, प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.हेना चंद्रा,जनसुराज युवा नेता विजय सहनी,संजीव सिंह,व्यवसाई संघ अध्यक्ष अशोक गुप्ता एवं भाजपा नेता सपना शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की। आयोजनकर्ता कुंदन मिश्रा ने अंगवस्त्र उढ़ाकर अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को मेडल, मेमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की प्रतिभा देखकर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। सौ मीटर दौड़ बालिका वर्ग में अनन्या कुमारी प्रथम, रिभा कुमारी द्वितीय और कनिता कुमारी तृतीय रहीं। वहीं बालक वर्ग में रितेश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। बड़ी उम्र वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सनोज कुमार, अमर राज और आशीष कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में भी बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कबड्डी प्रतियोगिता में जूनियर टीम वर्ग में सुगौली लेन की टीम विजेता बनी जबकि सरस्वती विद्या मंदिर की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में सुगौली गांव और आर.एस.एस. की टीम ने पहला स्थान पाया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उन्हें समाज में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0