सुगौली: सेवा पखवाड़ा के तहत चला स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः नगर के महादेव टोला स्थित जोड़ा पंचमुखी शिवालय मंदिर परिसर एवं महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में शुक्रवार को महिला मोर्चा रक्सौल जिला की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्र......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः नगर के महादेव टोला स्थित जोड़ा पंचमुखी शिवालय मंदिर परिसर एवं महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में शुक्रवार को महिला मोर्चा रक्सौल जिला की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। यह अभियान जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के तहत संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में महिला मोर्चा ने सुगौली में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत जोड़ा पंचमुखी शिवालय परिसर की सफाई से हुई। इसके बाद महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल ने कहा कि स्वच्छता और हरियाली से ही समाज प्रगति कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस अभियान में जिला महामंत्री निकी कुमारी,उपाध्यक्ष अकरोना अग्रवाल,शोभा देवी,बिंदु देवी,उषा कुमारी,गायत्री देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि स्वच्छता और वृक्षारोपण जैसे प्रयासों को निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण मिल सके। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति खंडेलवाल ने अंत में कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के लिए जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने का एक अभियान है। ऐसे आयोजन से लोगों में जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0