सुगौली: दुर्गा पूजा समिति सुगौली के सदस्यों को किया गया सम्मानित
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: विजयादशमी के पावन अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से सुगौली दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मां दुर्गा के भव्य पूजन और आकर्षक मेला पंडाल के आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के दौरान पूजा कमेटी के आचार्य सुबोध पांडे,......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: विजयादशमी के पावन अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से सुगौली दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चैम्बर के अध्यक्ष अशोक कुमार ने मां दुर्गा के भव्य पूजन और आकर्षक मेला पंडाल के आयोजन के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
समारोह के दौरान पूजा कमेटी के आचार्य सुबोध पांडे, यजमान महंत मनीष दास,अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ, सचिव अंकुर चौधरी,कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल,मेला प्रभारी बेचू साह सहित सभी सक्रिय सदस्यों को अंगवस्त्र एवं मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजू भगत, मुखिया संघ अध्यक्ष सोनालाल सहनी,भाजपा नेता राम एकबाल प्रसाद, मुख्य पार्षद नसरीन अली,तथा जदयू नेता भाई अलीहसन को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि सुगौली में दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन कई वर्षों से होता आ रहा है। युवाओं के नेतृत्व में इस आयोजन ने और भी आकर्षक स्वरूप ले लिया है। उन्होंने बताया कि इस पर्व और मेले में प्रखंड तथा नगर के हिन्दू,मुस्लिम,सिख और ईसाई समुदाय के लोग मिल-जुलकर शामिल होते हैं और आपसी सौहार्द का परिचय देते हैं।
उन्होंने प्रशासन,जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और पूरे सुगौलीवासियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0