सुगौली: सुगौली विधानसभा से सुनील सिंह की दावेदारी हुई मजबूत
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भावी विधायक प्रत्याशी सुनील सिंह की सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर उन्होंने लगातार क्षेत्र का दौरा कर न केवल मतदाताओं से संवाद स्थापित किया बल्कि माता के दरबार में हाजिरी लगाकर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। सुनील सिंह ने वनस्पति माई स्थान, छपवा चौक, भटहां, भरगावां, सुगौली बाजार, रामगढ़वा चौक, जैतापुर, बंधु बरवा और सिंहासनी माई स्थान सहित कई पूजा स्थलों पर पहुंचकर .......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.चः 11 सुगौली विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों भावी विधायक प्रत्याशी सुनील सिंह की सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर उन्होंने लगातार क्षेत्र का दौरा कर न केवल मतदाताओं से संवाद स्थापित किया बल्कि माता के दरबार में हाजिरी लगाकर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना भी की। सुनील सिंह ने वनस्पति माई स्थान, छपवा चौक, भटहां, भरगावां, सुगौली बाजार, रामगढ़वा चौक, जैतापुर, बंधु बरवा और सिंहासनी माई स्थान सहित कई पूजा स्थलों पर पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया।
उन्होंने कहा कि माता दुर्गा की कृपा सभी मतदाता मालिकों और क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुगौली विधानसभा की जनता उनके लिए परिवार के समान है और उनकी सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। नवरात्र के इस पावन अवसर पर सुनील सिंह ने मतदाताओं से मिलते-जुलते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र की शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता के बीच यह संदेश भी दिया कि धर्म और संस्कृति से जुड़े ऐसे अवसर समाज को जोड़ने और नई ऊर्जा देने का कार्य करते हैं।
क्षेत्र में लगातार उपस्थिति और धार्मिक आयोजनों में शामिल होने के कारण सुनील सिंह की लोकप्रियता में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उनका यह दौरा जहां एक ओर आस्था से जुड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर यह उनकी राजनीतिक सक्रियता और जनता से नजदीकी का प्रमाण भी माना जा रहा है। जनता में यह चर्चा है कि सुनील सिंह की बढ़ती सक्रियता और लगातार जनता के बीच उपस्थिति ने उनकी दावेदारी को और मजबूत बना दिया है। दुर्गा पूजा के मौके पर उन्होंने जिस तरह श्रद्धा और आस्था के साथ माता का आशीर्वाद लिया, उससे मतदाताओं में उनके प्रति सकारात्मक संदेश गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0